{"_id":"57866dc84f1c1b3f4113ddab","slug":"pania-ritakhal-road-debris-drop-curtain","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबे से पटी पनिया-रीठाखाल सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबे से पटी पनिया-रीठाखाल सड़क
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Wed, 13 Jul 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी ब्लॉक की पनिया-रीठाखाल सड़क मलबे से पट गई है। साथ ही जगह-जगह गड्ढे होने से लोग जान हथेली में रखकर इस सड़क पर सफर करने को मजबूर हैं।
इस रोड पर बीते दिनों हुई बारिश से मलबा आ गया, जिस कारण सड़क की हालत खस्ताहाल है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार लोनिवि के अधिकारियों से सड़क की हालत ठीक करने की मांग की गई, लेकिन विभाग द्वारा अब तक कोई सुधार नहीं करवाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि 14 वर्ष पहले पनियां-रीठाखाल हल्का मोटर मार्ग का निर्माण किया गया था। समय-समय पर वर्षा के चलते मलबा आने एवं गड्ढों में लोगों का चलना मुश्किल रहता है। ग्राम प्रधान गोपाल दत्त भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता परमानंद उपाध्याय, शंकर दत्त, खष्टी दत्त, प्रेम राम, खीम राम आदि का कहना है कि चुनावों के दौरान क्षेत्र में आने वाले हर छोटे-बड़े नेता द्वारा सड़क की हालत ठीक करने एवं इसका विस्तारीकरण करने के आश्वासन दिया जाता है। ग्रामीणों ने सड़क से जल्द गड्ढों का भरान एवं मलबा नहीं हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में लोनिवि के अधिशासी अभियंता बीएस पुंडीर से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, मगर फोन रिसीव नहीं हुआ।
एनएच पर अमरूबैंड के पास गिरा पेड़
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर अमरूबैंड के पास एक पेड़ गिर गया। यह पेड़ खोखली जड़ वाला था। अलबत्ता तड़के गिरे इस पेड़ के दौरान मार्ग पर आवाजाही बेहद कम थी। इस वजह से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। वहीं 27 जून को प्रशासन ने खतरे वाले 25 पेड़ चिन्हित किए थे, लेकिन अब तक इन पेड़ों का निस्तारण नहीं हो सका है।