फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pancheshwar and Talladesh bordering Nepal will get ambulance

नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर और तल्लादेश को मिलेगी एंबुलेंस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Pancheshwar and Talladesh bordering Nepal will get ambulance
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे लोहाघाट ब्लॉक के पंचेश्वर और चंपावत ब्लॉक के तल्लादेश (मंच-तामली) के लोगों को आकस्मिक सेवा के लिए 108 एंबुलेंस का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सेवा से कटे इन दोनों दूरस्थ ग्रामीण इलाकों को 108 एंबुलेंस मिल गई है। इसके अलावा दो अन्य क्षेत्रों के लिए ये एंबुलेंस स्वीकृत हुई है। शुक्रवार तक ये एंबुलेंस चंपावत पहुंच जाएगी। इन नई एंबुलेंस सेवाओं के शुरू होने से इमरजेंसी में 108 सेवा आने से बर्बाद होने वाले वक्त बचने से जिंदगी बचाने के अवसर बढ़ सकेंगे। इसी के साथ चंपावत जिले में अब कुल दस 108 एंबुलेंस हो जाएंगी।
विज्ञापन

चंपावत जिले में अब तक कुल छह (चंपावत, टनकपुर, लोहाघाट, बाराकोट, पाटी और रीठा साहिब) एंबुलेंस थी। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने चंपावत जिले के लिए चार नई 108 एंबुलेंस स्वीकृत की है। पंचेश्वर, तल्लादेश, चंपावत और एनएच पर स्थित सूखीढांग में ये एंबुलेंस सेवा देंगी। इससे पूर्व इसी साल फरवरी में बाराकोट को भी ये एंबुलेंस मिली थी। 108 सेवा के जिला प्रबंधक भास्कर शर्मा ने बताया कि चार एंबुलेंस में से दो बीएलएस (बेसिक लाइफ सपोर्ट) और दो एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) श्रेणी की एंबुलेंस हैं। एएलएस में वेंटिलेटर की सुविधा भी रहती है। शुक्रवार को ये एंबुलेंस चंपावत पहुंच जाएगी। पहली मई को हरी झंडी दिखाकर इन एंबुलेंसों का संचालन शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि अब तक इन इलाकों तक आकस्मिक सेवा के लिए लंबी दूरी तय कर दूसरी जगहों से एंबुलेंस भेजी जाती थी। इससे अतिरिक्त समय लगने से खतरा बढ़ जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed