फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Panchayat elections: Candidates given training on expense management

पंचायत चुनाव : प्रत्याशियों को व्यय प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Candidates given training on expense management
चंपावत। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के मद्देनजर चंपावत ब्लॉक में प्रत्याशियों के लिए ऑडिटोरियम में अनिवार्य व्यय प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखते हुए प्रत्याशियों को व्यय संधारण के नियमों और प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को प्रत्याशियों को निर्वाचन व्यय से संबंधित वैधानिक और अवैधानिक व्यय, लेखा संधारण के नियम, निर्धारित व्यय सीमा, खर्च के रजिस्टर संधारण, रसीदों की संलग्नता और चुनाव पश्चात लेखा प्रस्तुतिकरण की अनिवार्यता की जानकारी दी। प्रत्याशियों को प्रतिदिन के व्यय विवरण संधारण और हस्ताक्षर की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशी दस हजार, ग्राम प्रधान प्रत्याशी 75 हजार, क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी 75 हजार और जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी दो लाख रुपये व्यय कर सकता है।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी विकास खंड चंपावत धनपत कुमार ने कहा कि चुनावी पारदर्शिता केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। कहा कि निर्धारित सीमा से अधिक व्यय या व्यय विवरण प्रस्तुत न करना आयोग के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। इसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है। इस दौरान सहायक अधिकारी (व्यय) नंदन सिंह भाकुनी, मास्टर ट्रेनर सहायक लेखाकार मुकेश कुमार, समन्वयक और सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण डॉ. एमपी जोशी, सहायक निर्वाचन अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed