फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Panchayat and municipality areas will be developed with five crore rupees

Champawat News: पांच करोड़ से पंचायत और पालिका क्षेत्र का होगा विकास

Thu, 11 Jan 2024 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 11 Jan 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Panchayat and municipality areas will be developed with five crore rupees
चंपावत। सीएम पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा में ग्राम पंचायत और पालिका क्षेत्रों में पांच करोड़ की विधायक निधि से विकास कार्य होंगे। वर्ष 2023-24 की पूरी विधायक निधि समयानुसार आवंटित करने वाले सीएम पहले विधायक बन गए हैं। वहीं पांच करोड़ रुपये से होने वाले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के अनुरूप कार्यों की देखरेख के लिए वरिष्ठजनों और जनप्रतिनिधियों की टीम बनाई गई है, जो समय-समय पर कार्यों की जांच करेगी।
विज्ञापन

सीएम की विशेष पहल से कैंप कार्यालय टनकपुर और चंपावत में प्राप्त विकास कार्यों के प्रस्तावों को प्राथमिकता देते हुए कार्य किए जा रहे हैं। इससे पूर्व वर्ष 2022-23 में 113 ग्राम पंचायतों और नगर पालिका क्षेत्र के 151 तोकों सें मिले प्रस्तावों पर तीन करोड़ 75 लाख की धनराशि से विकास कार्य किए गए।
विज्ञापन

ये विकास कार्य किए जाएंगे
आवंटित राशि से संपर्क मार्ग, मंदिरों के सौंदर्यीकरण, पुलिया, बार भवन निर्माण कार्य, विद्यालयों की मरम्मत, खेल सामग्री, सुरक्षा गेट, सार्वजनिक क्रियाशाला निर्माण, सार्वजनिक स्थलों में विकास कार्य, मैदान समतलीकरण का कार्य, पार्क सौंदर्यीकरण, जन मिलन केंद्र, रामलीला मंच, सामुदायिक सिंचाई योजना आदि का निर्माण कार्य किया किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपनी विधायक निधि के पांच करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए व्यय करनी की स्वीकृति दे दी है। जल्द ही इस राशि से संबंधित विकास कार्यों को शुरू कराया जाएगा। - नवनीत पांडे, डीएम, चंपावत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed