{"_id":"65b53c4a861a4494310e8574","slug":"pallavi-became-officer-in-reserve-bank-of-india-champawat-news-c-229-1-shld1009-104992-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: भारतीय रिजर्व बैंक में अधिकारी बनीं पल्लवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: भारतीय रिजर्व बैंक में अधिकारी बनीं पल्लवी
Sat, 27 Jan 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 27 Jan 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिले के पंचेश्वर गांव की पल्लवी पंत आरबीआई में बनी अधिकारी। संवाद
चंपावत। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को चरितार्थ करते हुए चंपावत जिले की नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर की रहने वाली पल्लवी पंत ने आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) अधिकारी ग्रेड बी परीक्षा उत्तीर्ण की है। आरबीआई में पल्लवी के अफसर बनने से सुदूर पंचेश्वर क्षेत्र से लेकर सीमांत के दोनों जिलों चंपावत और पिथौरागढ़ का नाम रोशन हुआ है।
इस वर्ष आरबीआई के ग्रेड बी ऑफिसर के लिए देश भर से महज 34 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। छोटे गांव में जन्मीं पल्लवी ने महज 23 साल की उम्र में ये कामयाबी हासिल की है। पल्लवी के पिता परम पंत आपात सेवा 108 की एंबुलेंस के पिथौरागढ़ जिला प्रभारी रह चुके हैं और अब एक प्राइवेट नौकरी करते हैं। जबकि मां कॉस्मेटिक्स और चूड़ी की दुकान चलाती हैं।
आईएएस परीक्षा के पहले दो प्रयासों में दे चुकी हैं साक्षात्कार
चंपावत। देहरादून से इंटर, दिल्ली विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में स्नातक और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पीजी करने वाली पल्लवी संघ लोक सेवा आयोग की आईएएस परीक्षा के पहले दो प्रयासों में साक्षात्कार तक भी पहुंच चुकी हैं। संवाद