{"_id":"5c72caf2bdec2211b70607b7","slug":"pachpakariya-wins-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचपकरिया बी ने किया ट्रॅाफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचपकरिया बी ने किया ट्रॅाफी पर कब्जा
Sun, 24 Feb 2019 10:18 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूूराे बनबसा (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूूराे बनबसा (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
बनबसा पचपकरिया में ट्राफी के साथ विजेता क्रिकेट टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचपकरिया खेल मैदान में आयोजित पचपकरिया क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जीतकर पचपकरिया बी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को जिला पंचायत सदस्य ऊषा गुरूंग और उपविजेता टीम को निवर्तमान कृषि मंडी उत्पादक समिति उपाध्यक्ष जसवंत बसेड़ा ने पुरस्कार बांटे। विजेता टीम को नौ हजार और उपविजेता टीम को चार हजार की नकद राशि भी दी गई।
विज्ञापन
रविवार को पचपकरिया क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पचपकरिया ए और पचपकरिया बी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पचपकरिया बी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। सर्वाधिक 32 रन नवीन और 23 रन किरन ने बनाए। पचपकरिया ए टीम के बालर प्रदीप लारा ने 5 और सचिन ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन
जवाब में पचपकरिया ए की टीम 17वें ओवर में 104 रनों पर ढेर हो गई। टीम के लिए सर्वाधिक 30 रन सुमित खर्कवाल ने जुटाए। पचपकरिया बी के गेंदबाज नवीन ने 4 खिलाड़ियों को आउट किया। मैच के एंपायर राजू नेगी और दीपक चंद थे। स्कोरर की भूमिका अमन आर्य ने निभाई। मैच का आंखों देखा हाल पूरन सिंह खड़ायत ने सुनाया।
विज्ञापन
वहां पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी, उत्तम चंद, रानी कापड़ी, मीना देवली, खीम चंद आदि मौजूद रहे। आयोजन कमेटी सदस्य सावन आर्य, नरेश मुरारी, मनोज चंद, प्रदीप, सचिन, अनिल आदि ने सहयोग दिया।