फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Oxygen generation plant filter bad

ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के फिल्टर खराब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Oxygen generation plant filter bad
लोहाघाट उप जिला अस्पताल में फिल्टर खराब होने से बंद पड़ा ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना काल में कई लोगों का जीवन बचाने वाला लाखों रुपये से लगा ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट फिल्टर खराब होने से खुद बीमार पड़ा है। ऑक्सीजन प्लांट के महीनों से काम नहीं करने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोरोना काल में करीब दो वर्ष पहले ईआरएफ फंड से उप जिला अस्पताल में लाखों रुपये से ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाया गया था। उस समय जहां ऑक्सीजन की कमी से लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ी थी वहीं लोहाघाट अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं थी।
विज्ञापन

वहीं फिल्टरों के खराब होने से यह प्लांट महीनों से बंद पड़ा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग इसे ठीक कराने की दिशा में कोई रुचि नहीं ले रहा है। पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा का कहना है कि खराब फिल्टरों को जल्द से जल्द बदला जाना चाहिए ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। जल्द फिल्टर नहीं बदलने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के फिल्टर खराब हैं जिन्हें बदलने में करीब 30 हजार रुपये का खर्च आता है। प्लांट चले या न चले हर तीसरे महीने फिल्टरों को बदलना ही पड़ता है। अस्पताल में फिल्टर बदलने के लिए कोई बजट नहीं है। फिल्टर बदलने के लिए सीएमओ और संबंधित कंपनी को पत्र लिखा गया है। डॉ.जुनैद कमर, चिकित्साधीक्षक, लोहाघाट।

आउटसोर्स से की गई है तकनीशियन की तैनाती
लोहाघाट (चंपावत)। ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के संचालन के लिए आउट सोर्स से तकनीशियन की तैनाती की गई। तकनीशियन सुमित ने बताया कि फिल्टर खराब होने से प्लांट काम नहीं कर पा रहा है। जब तक नए फिल्टर नहीं डाले जाएंगे प्लांट काम नहीं कर पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed