फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Overload run on mineral extraction administration staff

ओवरलोड खनिज निकासी पर चला प्रशासन का डंडा

Wed, 15 Apr 2015 06:57 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/चंपावत
अमर उजाला/ब्यूरो/चंपावत Updated Wed, 15 Apr 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
Overload run on mineral extraction administration staff

उचौलीगोठ 28 हेक्टेअर से ओवरलोड खनिज निकासी की शिकायत पर बुधवार को एसडीएम ने परिवहन विभाग और पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग कर ओवरलोड खनिज सामग्री ला रहे पांच ट्रकों को खाली करा एमबी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। ओवरलोड पर अंकुश लगाने को अब वहां चल रहे ट्रकों की बाडी में पेंट से निशान लगाया जाएगा। उप जिलाधिकारी नरेश दुर्गापाल ने बताया कि उचौलीगोठ 28 हेक्टेअर राजस्व क्षेत्र से ओवरलोड खनिज निकासी की शिकायत मिल रही थी जिस पर एआरटीओ और पुलिस फोर्स के साथ सघन चेकिंग की गई। उन्होंने बताया कि खनन क्षेत्र में तौल कांटा न लगा होने से ओवरलोडिंग हो रही है।

विज्ञापन


 चेकिंग में पांच ट्रक ओवरलोड खनिज ढोते पकड़े गए हैं, जिनके खिलाफ एमबी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने को अब ट्रकों की बाडी में पेंट से निशान लगाया जाएगा। निशान से ऊपर खनिज ढोते मिले ट्रकों को जब्त करने की कार्रवाई होगी। चेकिंग के सीओ पीएस पांगती, एआरटीओ विमल पांडेय, कोतवाल कमल राम आर्या शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed