{"_id":"6474da22c40505868f08e246","slug":"outrage-lockdown-in-water-institute-for-water-champawat-news-c-8-1-154232-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्रोश : पानी के लिए जल संस्थान में तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्रोश : पानी के लिए जल संस्थान में तालाबंदी
Mon, 29 May 2023 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 29 May 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में पेयजल समस्या से परेशान लोगों ने जल संस्थान कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट (चंपावत)। लगातार मांग के बाद भी पेयजल की समस्या का समाधान न होने पर नगर के लोगों ने जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी कर दी। उन्होंने जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक सप्ताह के भीतर समस्या के समाधान की मांग की अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में लोग बाजार से नारेबाजी करते हुए चांदमारी स्थित जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। यहां जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तालाबंदी की। लोगों ने कहा कि कई बार जल संस्थान से पेयजल की समस्या के समाधान की मांग की जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के घरों में तीसरे और चौथे दिन सिर्फ 20 मिनट के लिए पानी आता है जबकि विभाग पूरे महीने का जल मूल्य लोगों से लेता है।
लोगों ने पानी का बिल कम करने और रोजाना पानी देने की मांग की। बाद में पालिकाध्यक्ष से जल संस्थान के ईई बेलाल यूनुस और अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि जल्द ही मुख्य पेयजल टैंक में पानी डालने वाले टैंकरों की संख्या बढ़ा़ई जाएगी। साथ ही नगर में मोटर लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में राजकिशोर साह, भुवन बहादुर, जगन्नाथ राय, नवीन नाथ गोस्वामी, दीपक गोस्वामी, पंकज ढेक, पंकज बोहरा, पवन पांडेय, शुभम बिष्ट, तुलसी जोशी, विनय वर्मा, दीपक सुतेड़ी, जगदीश वर्मा, नीलांबर गहतोड़ी आदि शामिल रहे।