{"_id":"62bf3ca40b872f13040600e6","slug":"others-tanakpur-news-hld4677015119","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदार के क्रियाकर्म में आया ग्रामीण शारदा नदी में बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदार के क्रियाकर्म में आया ग्रामीण शारदा नदी में बहा
विज्ञापन
शंकर दत्त पाठक।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने आया एक ग्रामीण बूम के निकट शारदा नदी के उफान में बह गया। सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ तैराक उसकी खोजबीन में जुट गए लेकिन समाचार लिखे जाने तक व्यक्ति का पता नहीं चल सका।
सूखीढांग चैड़ाकोट गांव निवासी शंकर दत्त पाठक (55) पुत्र स्व. रूपदेव पाठक टनकपुर के उचौलीगोठ गांव अपनी रिश्तेदारी में आए थे। शुक्रवार सुबह वह रिश्तेदार का निधन होने पर उनके क्रियाकर्म में बूम क्षेत्र शारदा नदी तट पर पहुंचे।
इस दौरान अंजुली में नदी से जल भरते समय अचानक पैर फिसलने से शारदा नदी में बह गए। यह देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया जिसे सुनकर बूम चौकी के पुलिस तैराक मौके पर पहुंचे। पुलिस व एसडीआरएफ तैराक व्यक्ति की खोजबीन में जुट गए। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि शंकर दत्त का कुछ पता नहीं चल सका है। संवाद