{"_id":"c3f0aaa5e360d88d94df394690f7ac43","slug":"organization-is-coming-forward-to-help-earthquake-victims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप पीड़ितों की मदद को आगे आ रहे संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप पीड़ितों की मदद को आगे आ रहे संगठन
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
Updated Sun, 03 May 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
नेपाल के भूकंप पीड़ितों को मदद के लिए कई संगठन आगे आ रहे हैं। स्वयंसेवी संस्था शिव शक्ति सेवा संघ ने रविवार को एसएसबी के माध्यम से नेपाल को करीब एक लाख रुपए की मदद की है। ये मदद तिरपाल, कंबल, दवाइयां, खान-पान की सामग्री के रूप में की गई है। आज इस सामग्री को एसएसबी को दिया गया है।
विज्ञापन
एसएसबी अपनी राहत सामग्री के साथ इस सामान को बनबसा से आगे भिजवाएगी। शिव शक्ति सेवा संघ के गिरीश खर्कवाल, नवल जोशी, विक्की चौधरी, राजू गड़कोटी, हेमराज बोहरा, प्रकाश फर्त्याल, मनोज पांडेय, एमसी जोशी, लक्ष्मी लाल साह, अमरनाथ सक्टा, गोविंद जोशी, जगदीश गिरि, नीरज वर्मा, बसंत पुनेठा आदि ने राहत सामग्री में सहयोग किया।
विज्ञापन