फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Opposition to the rumblings of making a district jail in Chhamian

Champawat News: छमनियां में जिला जेल बनाने की सुगबुगाहट का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Opposition to the rumblings of making a district jail in Chhamian
लोहाघाट के छमनियां में जेल निर्माण के विरोध में ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियां में जिला जेल बनाने की सुगबुगाहट का विरोध होने लगा है। पांच गांव सुई के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

जिला पंचायत के पूर्व सदस्य सचिन जोशी, ग्राम प्रधान भुवन चौबे के नेतृत्व में आए ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन की ओर से छमनियां सुई नामक स्थान पर जिला जेल के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है जिसका पांच सुई के सभी ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। जिला जेल का निर्माण किया गया तो शासन-प्रशासन का पुरजोर विरोध, चक्काजाम एवं उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि छमनियां रमणीय क्षेत्र है। इस स्थान का चयन पूर्व में फिल्म सिटी के लिए किया गया था। आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन की उदासीनता से यह कार्य अधर पर लटका हुआ है। इस स्थान पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की छावनी, राजकीय पालीटेक्निक शिक्षण संस्थान, प्राथमिक विद्यालय स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में इस स्थान पर जिला जेल का निर्माण करने से शिक्षण संस्थाओं में व्यवधान के अलावा इस महत्वपूर्ण स्थान का महत्व ही खत्म हो जाएगा। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य गौरव पांडेय, सरपंच ममता बिष्ट, हेमा देवी, सुधीर चतुर्वेदी, महेश सिंह, मोहन सक्टा, गिरीश चंद्र, मयंक ओली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed