{"_id":"6557a644007c7c9d46024869","slug":"opposition-to-changing-the-name-of-old-bazaar-sunar-gali-champawat-news-c-230-1-shld1025-6996-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पुराना बाजार सुनार गली का नाम बदलने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पुराना बाजार सुनार गली का नाम बदलने का विरोध
Fri, 17 Nov 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में डीएम को ज्ञापन देते स्वर्णकार संघ के लोग। संवाद
पिथौरागढ़। स्वर्णकार संघ ने पुराना बाजार सुनार गली का नाम बदलने का विरोध किया है। उन्होंने इस संबंध में डीएम को पत्र भी सौंपा।
शुक्रवार को स्वर्णकारों ने अध्यक्ष शिवा वर्मा के नेतृत्व में डीएम को पत्र दिया। कहा कि पिथौरागढ़ नगर के मुख्य दो बाजार जिनमें एक नया बाजार और दूसरा पुराना बाजार (सुनार गली) है। पालिका मनमाने ढंग से पुराना बाजार का नाम बदलने की तैयारी कर रही है। कुछ समय पूर्व हुई बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव पास किया गया।
उन्होंने कहा कि पालिकाध्यक्ष ने अपने आज तक के कार्यकाल में किसी भी एससी एसटी और ओबीसी समाज के व्यक्ति के नाम पर किसी भी स्थल, स्मारक या अन्य किसी भी प्रकार के भवन का नाम नहीं रखा है। अगर नाम बदला गया तो वह हाईकोर्ट की शरण लेंगे। इस मौके पर संरक्षक दीप लाल चौधरी, हरीश लाल चौधरी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामदेव वर्मा, अभय वर्मा, कैलाश वर्मा, मुकुल वर्मा, सुनील वर्मा मौजूद रहे।