फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Opposes online sales

ऑनलाइन बिक्री के विरोध में दवा कारोबारियों की हुंकार

Wed, 14 Oct 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर Updated Wed, 14 Oct 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
Opposes online sales

अखिल भारतीय दवा व्यवसायी संघ के आह्वान पर हुए विरोध के क्रम में चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर, बनबसा सहित तमाम जगहों पर प्रदर्शन हुए। दवा की दुकानें बंद रखने का व्यापक असर पड़ा। चंपावत में तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर ऑनलाइन दवा के कारोबार को बंद करने की मांग की गई।

विज्ञापन


ऐसा नहीं होने पर आगे भी विरोध जारी रखने का ऐलान किया गया। विरोध-प्रदर्शन में हरीश खर्कवाल, मनोज पांडेय, सुरेंद्र नाथ, अरविंद जोशी, डीके राय, विपिन प्रकाश, ललित जोशी, दिलीप धौनी, राकेश पाटनी आदि शामिल थे। लोहाघाट में कुछ जगहों रोगियों को परेशानी हुई। केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश पुनेठा की अध्यक्षता और रवि फर्त्याल के संचालन में हुई बैठक में मनोज फर्त्याल, गुड्डू कन्नौजिया, कैलाश बोहरा, शेखर उप्रेती, नवल आर्या, आलोक जोशी, हेम पुनेठा, एनआर राय आदि थे।
विज्ञापन


टनकपुर में भी दवा विक्रेताओं ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इस मौके पर जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवन जोशी, डा. नरेंद्र सिंह नेगी, संजय पांडेय, जेएस शिंदे, सुुरेश गुप्ता, चंद्रशेखर उप्रेती, संदीप महरोत्रा, अमित गर्ग, टीआर पांथरी, राजीव आर्य आदि थे। दुकानें बंद रहने से मरीजों को दवाइयों के लिए परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सस्ती मिलेगी दवाएं!
चंपावत। ऑनलाइन दवा बिक्री का मेडिकल स्टोर स्वामी भले ही विरोध कर रहे हैं, लेकिन कई जानकार उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन कारोबार उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद है। इससे न केवल दवाएं कम दामों पर मिल सकेंगी, बल्कि पारदर्शिता भी हो सकेगी।


गठित हुआ मेडिकल स्टोर एसोसिएशन
चंपावत में मेडिकल स्टोर एसोसिएशन का गठन किया गया है। सर्वसम्मति से सुरेंद्रनाथ गोस्वामी को अध्यक्ष, डीके राय को उपाध्यक्ष, ललित मोहन जोशी को महासचिव, दिलीप सिंह धौनी को सचिव, अरविंद जोशी को कोषाध्यक्ष, जबकि मनोज पांडेय, विपिन प्रकाश, गोपाल सिंह बुराठी, राकेश पाटनी को कार्यकारिणी सदस्य और हरीश खर्कवाल को संरक्षक बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed