फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Opening of Gumdesh Tehseel

सात साल बाद पूरा हुआ गुमदेश उपतहसील का सपना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Opening of Gumdesh Tehseel
चंपावत जिला सभागार में गुमदेश उप तहसील का वर्चुअली शुभारंभ करते मुख्यमंत्री धामी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे गुमदेश क्षेत्र के लोग 15 जून 2015 से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। पूरे सात साल और एक महीने बाद गुमदेश की उपतहसील अस्तित्व में आई है। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कलक्ट्रेट से वर्चुअल तरीके से उपतहसील का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सीएम ने गुमदेश विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिक्षाविद माधो सिंह अधिकारी, प्रधान सरिता देवी, भुवन पांडेय से वर्चुअल तरीके से वार्ता भी की। इस दौरान तहसीलदार विजय गोस्वामी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

इससे पहले सवा पांच साल से ज्यादा समय तक बंद रही मंच उपतहसील का भी 10 जून से दोबारा संचालन हुआ है और अब दूसरी उप तहसील गुमदेश में डेढ़ महीने से कम समय में अस्तित्व में आ जाएगी। नेपाल सीमा से लगे लोहाघाट ब्लॉक के गुमदेश की उप तहसील का जून 2015 में शासनादेश हुआ था लेकिन इस उप तहसील का संचालन शुरू नहीं हो सका था। प्रशासन ने पिछले साल की शुरुआत में कार्मिकों की कमी को इसके संचालन न होने की वजह बताया था। कलक्ट्रेट के प्रभारी अधिकारी ने जनवरी 2021 में राजस्व परिषद को पत्र भेज उप तहसील के संचालित नहीं होने की वजह राजस्व अधिकारी-कार्मिकों की कमी बताया था लेकिन अब जिले की सियासी हैसियत बढ़ने का लाभ उसे मिल रहा है। उप तहसील का संचालन अब सात साल बाद शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उपतहसील का 41 ग्राम पंचायतों की 35000 की आबादी को लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को खतौनी की नकल, स्थायी निवास, जाति, आय, ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज बनाने के 39 किमी दूर लोहाघाट नहीं जाना पड़ेगा। इस उपतहसील का संचालन फिलहाल किमतोली के ग्रोथ सेंटर भवन से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed