फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Opening of Cm Camp Office in Tanakpur

प्रदेश के मॉडल जिले के लिए चंपावत की विकास यात्रा शुरू: मुख्यमंत्री धामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Opening of Cm Camp Office in Tanakpur
टनकपुर में सीएम कैंप कार्यालय का रिबन काट शुभारंभ करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। संवाद न्यू - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत को प्रदेश का मॉडल जिला बनाने की यात्रा शुरू हो गई है। इसके लिए तेजी से काम शुरू हो गया है। उन्होंने सात राजकीय हाईस्कूलों को उच्चीकृत कर इंटर कॉलेज बनाने, 12 नए पंचायत घरों का निर्माण, बनबसा थाने के लिए नया भवन और टनकपुर में सीओ स्मार्ट नियंत्रण कक्ष के निर्माण सहित कई घोषणाएं कीं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के शुभारंभ के मौके पर सीएम ने कहा कि सरकार पूरी संजीदगी के साथ हर वर्ग के दुख दर्द को दूर करने को प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड में विकास योजनाओं के एलान के साथ उनके समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया जा रहा है। कैंप कार्यालय की स्थापना से क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का यहीं से समाधान में मदद मिलेगी। लोगों को देहरादून नहीं जाना पड़ेगा। इससे पूर्व 13 अगस्त को विधानसभा क्षेत्र का पहला सीएम कैंप कार्यालय चंपावत में शुरू हुआ था।
विज्ञापन

सीएम के अनुसार बनबसा थाने ने देश के 74 श्रेष्ठ थानों में जगह बनाई है। बनबसा थाने का उम्दा काम पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि सीएम धामी चंपावत जिले को श्रेष्ठ जिला बनाने के लक्ष्य पर तेजी से काम कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक पाठक और संचालन महामंत्री दीपक रजवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों का होगा उच्चीकरण: फूंगर, सल्ली, मौराड़ी, तलियाबांज, पल्सौं, गोली, धूरा।
यहां बनेंगे नए पंचायत घर: सल्ली, नायल, हरम, बिचई, मंच, पुनेठी, ढकना बडोला, कठनोली, शक्तिपुरबुंगा, अमकड़िया, चैकुनीबोरा, बस्टिया।
ये रहे मौजूद
जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, उपाध्यक्ष एलएम कुंवर, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, चेयरमैन विपिन कुमार, रेणु अग्रवाल, विजय वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, शिवराज कठायत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बहादुर पाटनी, गोविंद सामंत, कैलाश अधिकारी, निर्मल माहरा, मुकेश महराना, मोहन अधिकारी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed