फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Open the lock of a government hospital, Bhingarada.

सरकार भिंगराड़ा पशु अस्पताल का ताला तो खुलवा दो

Thu, 13 Jul 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Thu, 13 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Open the lock of a government hospital, Bhingarada.
चंपावत जिले के भिंगराड़ा में पशु अस्पताल में लटका ताला। - फोटो : अमर उजाला
 जिले के पाटी विकासखंड के भिंगराड़ा में पशु अस्पताल खोलने की मांग जोर पकड़ने लगी है। अधिकारियों के निर्देश के बाद भी भिंगराड़ा पशु अस्पताल में चिकित्सक के न बैठने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। भिंगराड़ा बाजार में हुई ग्रामीणों की बैठक में पशु अस्पताल का ताला खोलने तथा यहां पशु चिकित्सक की तैनाती की मांग को लेकर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन


शिवदत्त भट्ट की अध्यक्षता और दीपक शर्मा के संचालन में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में वक्ताओं का कहना था कि भिंगराड़ा में पशु अस्पताल न होने से लोगों को जानवरों के बीमार होने पर खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो इलाज के अभाव में जानवर दम तोड़ देते हैं। लंबे समय से लोग पशु अस्पताल खोलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में पांच साल पहले तक स्थायी पशु चिकित्सक तैनात था।
विज्ञापन


जो किराए के भवन में अस्पताल संचालित करते थे। अधिकारियों ने कुछ समय पहले लोगों की मांग पर रीठा साहिब के पशु चिकित्सक को सप्ताह में दो दिन भिंगराड़ा बैठने के निर्देश दिए थे। वर्तमान में खेतीखान में तैनात पशु चिकित्सकों की ओर से भिंगराड़ा में महीने में एक बार शिविर लगाकर पशुओं का उपचार करने के साथ ही दवाएं वितरित की जाती हैं। इस मौके पर राकेश भट्ट, सुरेश भट्ट, दीपक भट्ट, दिनेश भट्ट, हेम चंद्र जोशी, हेम भट्ट,  विनोद भट्ट, मोहन चंद्र भट्ट  आदि ने भिंगराड़ा में स्थायी चिकित्सक की नियुक्ति करने की मांग उठाई। चिकित्सक की तैनाती न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed