{"_id":"5e7632638ebc3e77a45ba7cd","slug":"opd-will-be-closed-at-the-district-hospital-for-the-present-champawat-news-hld3780389171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में फिलहाल बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी में देखे जाएंगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में फिलहाल बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी में देखे जाएंगे मरीज
विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल के खांसी वाले मरीजों के लिए नए बने वार्ड में परीक्षण करते डॉक्टर।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए जिला अस्पताल में 23 मार्च से ओपीडी बंद रहेगी। सीएमएस डॉ. आरके जोशी ने बताया कि लोगों को संक्रमण के खतरों से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इमरजेंसी और अन्य तरह के मरीजों का अस्पताल में पहले की तरह इलाज जारी रहेगा। वहीं खांसी-जुकाम के रोगियों के लिए अलग वार्ड शुरू हो गया है। सीएमएस ने बताया कि अस्पताल का पूरा फोकस कोरोना वायरस के खतरों से निपटना है। किसी भी तरह के लक्षण मिलने पर एंबुलेंस के जरिये मरीज का परीक्षण कराया जाएगा।
डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय का कहना है कि जिले में कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस पॉजिटिव नहीं पाया गया है। बचाव के लिए जिले में 48 क्वारंटाइन व 28 आइसोलेशन बैड की व्यवस्था की गई है। लोहाघाट मायावती आश्रम, आईटीबीपी, चंपावत जिला अस्पताल, दोनों ट्रोमा सेंटर, भेषज संघ भवन, बनबसा आर्मी स्टेशन, एपीएचसी व को इस काम के लिए प्रयुक्त किया जाएगा।
स्वास्थ्य जांच के बाद मिली पर्यटकों को होटल में जगह
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर बाहर से आ रहे पर्यटकों को मेडिकल प्रमाणपत्र दिखाए बिना होटल नहीं दिए जा रहे हैं। शनिवार को दो बसों से बंगाल के पर्यटक लोहाघाट पहुंचे।
विज्ञापन
एक होटल स्वामी ने पर्यटकों को जांच के लिए अस्पताल भेजा। एमएस डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि 25 पर्यटकों के तापमान व धड़कन की जांच की गई। सभी सैलानी स्वस्थ पाए गए। उन्हें अस्पताल की ओर से प्रमाणपत्र दिया गया। इसके बाद पर्यटकों को होटल में ठहरने की अनुमति दी गई। सामाजिक कार्यकर्ता रीता गहतोड़ी ने संपर्क कर जनता कर्फ्यू में सहयोग की अपील की है।