फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Only sports activities should be conducted in Goralchaud grounds.

Champawat News: गोरलचौड़ मैदान में सिर्फ खेल गतिविधियां कराएं

Thu, 18 Jul 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 18 Jul 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Only sports activities should be conducted in Goralchaud grounds.
चंपावत। गोरलचौड़ मैदान पर खेल गतिविधियों के अलावा अन्य कार्यक्रम कराए जाने से लोगों में नाराजगी है। स्पोर्ट्स क्लब वेलफेयर सोसायटी ने मैदान में सिर्फ खेल गतिविधियां कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स क्लब वेलफेयर सोसायटी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय और एडीएम हेमंत कुमार वर्मा के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। सोसायटी के लोगों का कहना है कि जिला मुख्यालय में गोरलचौड़ मैदान मात्र एक ही खेल प्रशिक्षण के लिए मुख्य मैदान है। इसकी हालत बदहाल होती जा रही है। आए दिन कोई न कोई आयोजन मैदान में कराया जाता है। सांस्कृतिक, राजनीतिक, सरकारी कार्यक्रम, मेले, निर्वाचन की गतिविधियां संचालित की जाती हैं। इससे खेल गतिविधियों में बाधा उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में खेल गतिविधियों के अलावा कुछ हुआ तो इसका विरोध किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में सोसायटी के अध्यक्ष विजय, सुनील तड़ागी, नकुल महर, मनदीप ढ़ेक, हितेश राय, मुन्ना राय, नीरज पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed