फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Only one employee is there

सूचना विभाग को कोई खैरख्वाह नहीं, अकेले बाबू के आसरे है दफ्तर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Only one employee is there
चंपावत का जिला सूचना कार्यालय भवन। - फोटो : CHAMPAWAT
सूचना विभाग में जिला सूचना अधिकारी है और अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी का पद रिक्त है। पूरा विभाग महज एक बाबू के हवाले है। स्टाफ की कमी से कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और डीएम व प्रशासनिक बैठकों की कवरेज करने की जिम्मेदारी वाले इस महकमे में विभागीय मुखिया और अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी तक नहीं है। 31 जनवरी को डीआईओ एनएस बिष्ट की सेवानिवृत्ति के बाद हालत खराब हो गए हैं। लंबी-चौड़ी इमारत वाले चंपावत जिला सूचना विभाग के पास काम चलाने के लिए महज एक कनिष्ठ लिपिक है जिसे कार्यालय के कामकाज के साथ ही फील्ड का काम करना पड़ता है।
विज्ञापन

कनिष्ठ लिपिक मुकेश का कहना है कि जिला सूचना अधिकारी, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी, संरक्षक, लेखा सहायक, अनुसेवक व वाहन चालक के पद रिक्त हैं। एक कर्मी को प्रांतीय रक्षक दल से रखा गया है। जबकि जनवरी में दो माह के लिए एक डाटा इंट्री ऑपरेटर की तैनाती की गई है। वहीं विभागीय कामकाज के लिए वाहन तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना विभाग में आहरण-वितरण के लिए दूसरे विभाग के अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य रिक्त पदों के लिए सूचना महानिदेशालय को पत्र भेजा जाएगा। सुरेंद्र नारायण पांडेय, डीएम, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed