फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   one person died in accident in champawat

इलाज कराने आए युवक की ईंधन के टैंकर की टक्कर से मौत

Wed, 09 Jan 2019 10:38 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत। Published by: kamlesh kamlesh Updated Wed, 09 Jan 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
one person died in accident in champawat
रोशन सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट से जिला अस्पताल में इलाज के लिए आए युवक की बुधवार दोपहर जिला अस्पताल के पास हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रहे ईंधन के टैंकर के पिछले हिस्से से टक्कर लगने से मौत हो गई। 

विज्ञापन

ग्राम चैमल्ला, लोहाघाट निवासी युवक रोशन सिंह फर्त्याल (42) पुत्र छत्तर सिंह अपने चाचा राजेंद्र सिंह और दरबान सिंह के साथ ऑल्टो (यूके03 टीए0855) से जिला अस्पताल में हाथ की चोट दिखाने आया था। युवक के हाथ में प्लास्टर बंधा था।
विज्ञापन


प्लास्टर कब तक कटेगा, यह जानने के लिए वह जिला अस्पताल आया था। उसके चाचा राजेंद्र सिंह सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी कर अपने भाई दरबान के साथ डाक्टर से मिलने के लिए अस्पताल में चले गए थे। किशोर भी गाड़ी से उतरकर अस्पताल की ओर जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी समय चंपावत से टनकपुर की ओर जा रहे तेल के टैंकर (यूके04 8367) के पिछले हिस्से से टक्कर लगने के कारण वह अचेत होकर गिर गया। आस पास के लोग और उसके चाचा उसे जिला अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर टैंकर चालक नवीन भट्ट को भी सुरक्षा की दृष्टि से  कोतवाली पहुंचा दिया। रोशन सिंह के दो बच्चे हैं। खबर लिखे जाने तक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed