{"_id":"644d551776436f526403b1ba","slug":"one-injured-in-chapawat-champawat-news-c-8-1-126055-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कार खाई में गिरने से शिक्षक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कार खाई में गिरने से शिक्षक गंभीर रूप से घायल
Sat, 29 Apr 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 29 Apr 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर टिपन टॉप के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। चल्थी चौकी और 112 पुलिस टीम ने घायल को रेस्क्यू कर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
शनिवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोराड़ी (चंपावत) कार्यरत शिक्षक चंपावत के बाजरीकोट निवासी देवेंद्र सिंह भंडारी (40) पुत्र राजेंद्र सिंह भंडारी कार (यूके 03 बी 3980) से टनकपुर आ रहे थे। टिपन टॉप के पास बैंड पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार को खाई में गिरते देख प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर चल्थी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह कोरंगा, 112 पुलिस टीम प्रभारी एसआई कपूर पाल फोर्स के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। रेस्क्यू अभियान शुरू कर घायल को स्ट्रेचर से रस्सी के सहारे निकालकर टनकपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्साधिकारी डॉ. आफताब आलम और डॉ. मो. उमर ने इलाज किया। डॉ. उमर ने बताया कि घायल को प्राथमिक इलाज के बाद एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया है। हादसे की सूचना पर पुलिस अधिकारियों, एसडीएम सुंदर सिंह और तहसीलदार पिंकी आर्या उप जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल का हाल जाना और हादसे की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।