फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   one died in Lohaghat ( Champawat), near Ghat

घाट के समीप रामगंगा में गिरा कैंटर, चालक की मौत

Fri, 28 Jun 2019 10:16 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Fri, 28 Jun 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
one died in Lohaghat ( Champawat), near Ghat
घाट-अल्मोड़ा मार्ग में रामगंगा में इसी स्थान पर डूबा कैंटर। - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ को सामान ले जा रहा एक कैंटर अल्मोड़ा मार्ग में घाट के पास अनियंत्रित होकर रामगंगा में गिर गया। इससे ट्रक चालक की मौत हो गई। एसडीआरएफ, फायर और पुलिस की टीम ने नौ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नदी में डूबे चालक के शव को निकाल लिया। घटना की सूचना मिलने पर चालक के परिजन भी मौके में पहुंच गए।

विज्ञापन


एसआई देवेंद्र मेहता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह कैंटर का चालक चालक नंदन सिंह (48) पुत्र अमर सिंह निवासी चौनागनिया जिला अल्मोड़ा, हल्द्वानी से सामान लेकर पिथौरागढ़ जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब पौने सात बजे रामेश्वर घाट में झूलापुल के पास कैंटर अनियंत्रित होकर करीब 30 फुट नीचे रामगंगा नदी में समा गया।
विज्ञापन


इससे उसमें लदा सामान नदी में बहने लगा। आसपास के लोगों ने लोहाघाट थाने को सूचना दी। इसके बाद पिथौरागढ़ से एसडीआरएफ की टीम और लोहाघाट से पुलिस और फायर की टीम ने मौके पर पहुंचकर चालक की ढूंढ खोज शुरू कर दी। करीब तीन बजे चालक का शव नदी में सामान से दबा हुआ बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि केंटर में चूड़ियां, पेंट के डिब्बे, टायर आदि सामान लदा हुआ था। शव का पंचायतनामा एसआई रमेश चंद्र तिवारी ने भरा। शव का पोस्टमार्टम सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा.मंजीत सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed