{"_id":"653d4400d016a437ab03faec","slug":"one-arrested-with-3385-kg-hashish-in-champawat-champawat-news-c-229-1-shld1009-2924-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत में 3.385 किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत में 3.385 किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार
Sat, 28 Oct 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 28 Oct 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रेकडाउन के तहत मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने रोडवेज बस में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 3.385 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि पुलिस, एसओजी और एचपीयू की संयुक्त कार्रवाई में ग्राम धौन के पास रोडवेज बस (यूए 07 बी 3206) में चेकिंग के दौरान सुरेंद्र सिंह (45) निवासी ग्राम बकोड़ा, थाना तामली, कोतवाली चंपावत को 3.385 किलो चरस के साथ दबोचा गया। आरोपी ने अपने बैग के अंदर पालीथिन की चार थैलियों में चरस छिपा कर रखी थी।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने गांव में ही भांग की खेती कर दो वर्ष में चरस तैयार कर बेचने के लिए मैदानी क्षेत्र में जा रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है।