फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   On the road for fasting on the road

सड़क के लिए अनशन पर बैठे हैं ग्रामीण

Mon, 18 Jun 2018 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़ Updated Mon, 18 Jun 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
On the road for fasting on the road
गंगोलीहाट में सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
मणकनाली-पाभें सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग को क्रमिक अनशन 17वें दिन भी जारी रहा। सड़क बनाओ संघर्ष समिति ने सड़क का कार्य शुरू न होने पर क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में तब्दील करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सोमवार को अनशन स्थल पर लोगों ने सरकार और लोनिवि के पीएमजीएसवाई डिवीजन के खिलाफ नारेबाजी की। संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंचल सिंह भंडारी, संरक्षक पुष्कर सिंह भंडारी ने कहा कि विभाग और सरकार क्षेत्र की लगातार उपेक्षा कर रहे हैं। आंदोलन के 17वें दिन भी सरकार का कोई भी नुमाइंदा आंदोलनकारियों की सुध लेने नहीं पहुंचा। स्वीकृत सड़क नहीं बनने से क्षेत्र के कई गांवों की 9000 आबादी रोड से वंचित है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर चुनाव में नेता सड़क बनाने का वायदा करते हैं, चुनाव जीतने के बाद सड़क बनाना तो दूर इलाके में आते तक नहीं हैं। कहा कि क्षेत्र के लोगों ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों का बहिष्कार किया। यही हाल रहा तो लोकसभा चुनावों में भी इलाके के लोग मतदान नहीं करेंगे। क्रमिक अनशन में हयात सिंह, दान सिंह, नरेंद्र सिंह, किशन सिंह बैठे हैं। आनंद सिंह, बहादुर सिंह, कैलाश सिंह, विशन सिंह, कल्याण सिंह, खीम सिंह आदि ने धरना दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed