फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Students protest On the assurance of SDM ongoing lockdown in college ends

आक्रोश: महाविद्यालय में चल रही तालाबंदी एसडीएम के आश्वासन पर खत्म, अब इस नए तरीके से विरोध करेंगे छात्र

Fri, 19 Aug 2022 04:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी,चंपावत।
संवाद न्यूज एजेंसी,चंपावत। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 19 Aug 2022 04:05 PM IST
सार

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमएससी और एमकॉम की कक्षाएं संचालित करने की मांग को लेकर चल रही तालाबंदी एसडीएम के आश्वासन पर खत्म हुई। छात्रों ने प्रशासन को तीन दिन की मोहलत देते हुए महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया और कक्षाएं यथावत चलाने के लिए सहयोग देने की बात कही।

विज्ञापन
Students protest On the assurance of SDM ongoing lockdown in college ends
चंपावत महाविद्यालय में आंदोलनरत छात्रों से वार्ता करते एसडीएम अनिल चन्याल। - फोटो : CHAMPAWAT

विस्तार

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमएससी और एमकॉम की कक्षाएं संचालित किए जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का आंदोलन जारी है। बृहस्पतिवार को आंदोलनरत छात्रों के साथ वार्ता के लिए एसडीएम सदर पहुंचे। उनके आश्वासन के बाद परिषद कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय में तीन दिनों से चली आ रही तालाबंदी को खत्म कर दिया।

विज्ञापन


छात्र नेताओं ने कहा कि वे आगामी तीन दिनों तक तालाबंदी नहीं करेंगेे लेकिन इस दौरान मौन धारण कर एमएससी, एमकॉम, एनसीसी और नये विषयों के संचालन को लेकर सांकेतिक आंदोलन जारी रहेगा। एसडीएम अनिल चन्याल ने कहा कि शासन स्तर पर छात्रों की मांगों पर तेजी से कार्यवाही चल रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...कब लौटेगा सुहाग: सुबह उम्मीद और शाम खत्म होती है मायूसी के साथ, प्रकाश सिंह राणा की कहानी रुला देगी
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने प्रशासन को तीन दिन की मोहलत देते हुए महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया और कक्षाएं यथावत चलाने के लिए सहयोग देने की बात कही। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक विवेक सिंह पुजारी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पारस सिंह महर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित देउपा, नीरज सक्टा, कुशाग्र वर्मा, हर्षित राय, कमल बिष्ट, रवि शंकर, दीपा जोशी, कोमल जोशी, चंद्रमणी जोशी, ललित जोशी, रोहित खर्कवाल, अंकित खर्कवाल आदि मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed