{"_id":"5f3ac3b28ebc3ea9c326966c","slug":"on-august-25-chakunibora-village-will-continue-to-be-maintained-champawat-news-hld393656097","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 25 अगस्त को हटेगा चैकुनीबोरा गांव से कंटेनमेंट जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 25 अगस्त को हटेगा चैकुनीबोरा गांव से कंटेनमेंट जोन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के एक कर्मी के रविवार को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बंद मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय?
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। कोरोना संक्रमण के चलते जिला मुख्यालय के चैकुनीबोरा गांव में बनाए गए माइक्रो कंटेनमेंट जोन को अब 25 अगस्त को जांच के बाद हटाया जाएगा। गांव में चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन की ओर से चैकुनीबोरा गांव को माइक्रो कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर वहां तमाम तरह की पाबंदियां लगा दी गई थी।
गांव के कंटेनमेंट जोन में तब्दील होने के बाद से पशुपालकों की ओर से दूध को समितियों में न जाने के विरोध में पिछले नौ अगस्त को दूध को नाली में फेंककर विरोध प्रदर्शन भी किया था। एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल गांव से माइक्रो कंटेनमेंट जोन 25 अगस्त के बाद ही हटाया जाएगा।
सीईओ कार्यालय में चैनल गेट लगाया गया
चंपावत। जिला मुख्यालय में बीते दिवस शिक्षा विभाग में कार्यरत एक दंपती के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद से शिक्षा भवन के चैनल गेट को बंद कर दिया गया है। विभागीय कार्यों से आने वाले शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को सैनिटाइजर के प्रयोग के बाद ही कार्यालय में प्रवेश दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर और बनबसा में महिला समेत दो पॉजिटिव मिले
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर और बनबसा में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार की देर शाम आई रिपोर्ट में टनकपुर में एक महिला कोरोना संक्रमित मिली। सोमवार को किए गए रैपिड एंटिजन टेस्ट में बनबसा का एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला। सीएमएस डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि दोनों संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। संवाद