फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Oh Hima Kanchu Tero...

Champawat News: ओ हिमा कांछू तेरो जलेबी को डाब...

Mon, 27 Mar 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 27 Mar 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Oh Hima Kanchu Tero...
सरस मेले में गीत प्रस्तुत करती गायिका प्रियंका राजन। संवाद - फोटो : सरस मेले में गीत प्रस्तुत करती गायिका प्रियंका राजन। संवाद

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सरस आजीविका मेले की स्टार नाइट में लोकगायिका मीना राणा, राकेश खनवाल, प्रियंका राजन, प्रदीप कुमार ने धमाल मचाया। कुमाऊंनी गीतों पर दर्शक देर रात थिरके।


रावत फार्म में चल रहे मेले में रविवार की स्टार नाइट उत्तराखंड के कलाकारों के नाम रही। गायिका मीना राणा ने-ओ शाहिबा..., लौंडा चंद्रा...आदि गीतों से समा बांधा। राकेश खनवाल ने क्रीम पौडरा घिसनी किले नै..., हिमुली पहाड़ों की लाली आदि गीतों से श्रोताओं का दिल जीता।
विज्ञापन



प्रदीप कुमार ने ओ हिमा कांछू तेरो जलेबी को डाब..., प्रियंका राजन ने अपनी नानी लोक गायिका कबूतरी देवी के गीतों की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध किया। मथुरा से आए कलाकारों ने फूलों की होली, गणेश वंदना, मयूर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। चंपावत जिले के पाटी से आए महामंडलेश्वर के सांस्कृतिक दल ने रमेश कुमार गोली के नेतृत्व में और कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट के कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक गीतों में प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन नैनीताल से आए हेमंत बिष्ट, नरेश राय, भैरव दत्त राय ने किया। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, लोहाघाट नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री पूरन मेहरा, एपीडी विम्मी जोशी, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य गीता चंद, हरेला क्लब महिला विंग अध्यक्ष सुमन वर्मा, पुष्पा यादव आदि मौजूद थे।



स्वरोजगार अपनाकर स्वावलंबी बनें युवा : दुर्गापाल
टनकपुर (चंपावत)। सरस मेले में सोमवार को सेवायोजन विभाग ने कॅरियर काउंसलिंग की जिसमें जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल ने छात्र-छात्राओं को स्किल डेवलपमेंट की जानकारी दी। उन्होंने स्वरोजगार अपनाकर स्वावलंबी बनने का आह्वान किया। इस दौरान युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग ने पुरुष और महिलाओं की मुर्गा झपट प्रतियोगिता भी की। पुरुष वर्ग में 16 और महिला वर्ग में 8 लोगों ने हिस्सा लिया। मुकेश नेगी, अभिषेक कुमार, राहुल कुमार पहले तीन स्थान पर रहे। महिला वर्ग में भूमिका प्रथम, पायल द्वितीय, रिया तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को पदक दिए गए। संवाद



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed