फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Oh God.. even in this era we resort to lamps for light.

Champawat News: हे भगवान.. इस जमाने में भी उजाले के लिए लैंप का सहारा

Mon, 25 Sep 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 25 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Oh God.. even in this era we resort to lamps for light.
चंपावत जिले के सीमांत मटकांडा गांव को आज भी है बिजली सुविधा की दरकार। संवाद
चंपावत। यह सुनने और पढ़ने में जरूर ताज्जुब होगा कि इस जमाने में भी गांवों में बिजली नहीं है और लैंप व लालटेन ही ग्रामीणों का सहारा है। ऐसा चंपावत जिले के नेपाल सीमा से लगे मटकांडा और ग्वानी गांव का हाल है। यहां ग्रामीणों को आज भी बिजली के उजाले का इंतजार है। आजादी के 76 साल बीतने के बाद भी ग्रामीणों को लालटेन युग का जीवन बिताना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दोनों गांव के 40 से अधिक परिवारों में कुछ घरों में रात में उजाले के लिए सौर उर्जा के उपकरण लगे है लेकिन ज्यादातर घरों में ग्रामीणों को लैंप, लालटेन का सहारा लेना पड़ रहा है। मटकांडा और ग्वानी गांव को बिजली सुविधा से जोड़ने के लिए वर्ष 2006 में बिजली के खंभे तो गाढ़े गए, लेकिन उन खभों में तार नहीं बिछाए गए। अब पहले लगाए गए खंभे भी जंक लगने से खराब हो गए हैं।
विज्ञापन

परेशानी
1. ग्रामीणों का कहना है कि उजाले की व्यवस्था नहीं होने से जंगली जानवरों के भय से ग्रामीण शाम ढलते ही घरों में कैद होने हो जाते हैं। सबसे अधिक दिक्कतें स्कूली छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2.लैंप जलाने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से मिलने वाले मिट्टी तेल (केरोसिन) की आपूर्ति बंद होने से डीजल से ढिबरी (लैंप) जलानी पड़ती है
मोबाइल चार्ज के लिए लगानी होती है दूसरे गांव की दौड़
चंपावत। मटकांडा और ग्वानी गांव में बिजली की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांव की दौड़ लगानी पड़ती है। ग्रामीण प्रकाश सिंह, बचन सिंह केशव सिंह, कृष्ण सिंह, गंगा सिंह, दीवान राम, रमेश राम, उदय सिंह, मोहन सिंह, शेर सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि इंटरनेट, मोबाइल के जमाने में बिना बिजली के कई कार्य तो प्रभावित हो ही रहे हैं, स्कूली बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। संवाद

कोट
सीमांत क्षेत्र के बिजली सुविधा से विहीन गांवों में जल्द ही विद्युतीकरण किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से कार्ययोजना तैयार की जा रही है। - उमाकांत चतुर्वेदी, ईई, पावर कारपोरेशन, चंपावत।

.............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed