{"_id":"683c8657370800923309cba3","slug":"officials-should-complete-necessary-preparations-before-monsoon-dm-champawat-news-c-229-1-shld1026-124678-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून से पहले जरूरी तैयारियां पूरी करें अधिकारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून से पहले जरूरी तैयारियां पूरी करें अधिकारी : डीएम
Sun, 01 Jun 2025 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 01 Jun 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। डीएम नवनीत पांडे ने रविवार को जिला सभागार में मानसून पूर्व तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी विभागों को मानसून पूर्व समस्त आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि मानसून पूर्व तैयारियों में कोताही पर जवाबदेही तय होगी।
डीएम ने जिला प्रशासन को एसएसबी, आईटीबीपी और एनएचपीसी एजेंसियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। विभागों को संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने और नदियों में जल स्तर की दैनिक मानिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जेसीबी मशीनों की तैनाती की जाए। जोखिम वाले स्थलों पर चेतावनी संबंधी साइनबोर्ड लगाए जाएं। खाद्यान्न, ईंधन, औषधि की उपलब्धता, राहत शिविर स्थलों का चिह्नीकरण कर आवश्यक सुविधाएं पेयजल, शौचालय आदि की पर्याप्त व्यवस्था कर ली जाए। पशुओं की सुरक्षा के लिए शेल्टर चिह्नित किए जाएं।
डीएम ने कहा कि पुल, ट्रॉली, हेलिपैड और राफ्ट को क्रियाशील स्थिति में रखा जाए। सभी ड्रेनेज की सफाई कर संबंधित विभाग सड़कों के किनारे स्थित कलवर्ट अवरुद्ध न हों। बैठक में एडीएम जयवर्धन शर्मा, ईई लोनिवि एमसी पलड़िया, ईई यूपीसीएल विजय कुमार सकारिया, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज शाह, सीईओ एमएस बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, जिला उद्यान अधिकारी मोहित मल्ली, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस खड़ायत आदि थे।