{"_id":"66e9b1e8d3c46fd00f0851a7","slug":"officials-should-carry-out-reconstruction-works-in-the-areas-on-war-footing-dm-champawat-news-c-229-1-shld1026-113168-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: क्षेत्रों में पुनर्निर्माण के कार्यों को युद्ध स्तर पर कराएं अधिकारीः डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: क्षेत्रों में पुनर्निर्माण के कार्यों को युद्ध स्तर पर कराएं अधिकारीः डीएम
Tue, 17 Sep 2024 10:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 17 Sep 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
पंचेश्वर क्षेत्र में डीएम खाद्यान्न पैकेट वितरित कराते। संवाद
चंपावत। आपदा क्षेत्र में नुकसान का आकलन कर पुनर्निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किए जाएं। डीएम नवनीत पांडे ने पंचेश्वर क्षेत्र के आपदाग्रस्त क्षेत्रों के स्थलीय निरीक्षण के दौरान यह बात कही।
मंगलवार को डीएम पांडे ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों विविल, लोपड़ा, वलचौड़ा, पंथयूंड़ा, पंचेश्वर आदि का पैदल भ्रमण कर क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनर्निर्माण युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए।
डीएम ने अधिकारियों से आपदा से हुए नुकसान और राहत कार्यों की प्रगति की जानकारी लेने के साथ ही क्षेत्र में आपदा प्रभावितों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आपदा क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राजस्व विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को आवशयक कार्यवाही के निर्देश दिए।
विज्ञापन
-- --
डीएम ने खाद्यान्न पैकेट और राहत राशि की वितरित
चंपावत। डीएम ने आपदा क्षेत्रों में स्वयं ही खाद्यान्न पैकेट और आपदा राहत राशि भी वितरित की। डीएम ने विविल में लक्ष्मी देवी पत्नी मोहन सिंह को आपदा के दौरान मकान क्षतिग्रस्त होने पर 1.5 लाख का चेक वितरित किया। उन्होंने एसएसबी कैंप में भी जाकर क्षेत्र में हुई क्षति की जानकारी ली।