फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Officials should be on alert mode to deal with natural disaster: CM

प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर रहें अधिकारी : सीएम

Mon, 08 Jul 2024 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 08 Jul 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Officials should be on alert mode to deal with natural disaster: CM
चंपावत। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा की घटना से निपटने और तत्काल राहत बचाव कार्य के लिए अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें। यह निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से अधिकारियों की बैठक लेते हुए दिए।
विज्ञापन


सोमवार को सीएम धामी ने राहत बचाव कार्यों, जानमाल के नुकसान, लोगों को हो रहीं समस्याओं के समाधान को लेकर कुमाऊं मंडल के अधिकारियों की वर्चुअल माध्यम से बैठक ली। उन्होंने स्थिति का जायजा लेने के साथ ही तत्काल बचाव राहत कार्य करने, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पंहुचाने, बंद मार्गों को तुरंत खोले जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि आयुक्त कुमाऊं सभी जिलों से स्थिति का जायजा लेने के साथ ही मौसम अनुकूल होने पर स्वयं भी क्षेत्रों का निरीक्षण करें। सीएम ने भारी बारिश को देखते हुए अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए। वीसी में डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने बताया कि जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मार्ग पर फंसने वाले यात्रियों को सुरक्षात्मक तरीके से जनपद में बनाए गए रैन बसेरों, कैंपों में पहुंचाया जा रहा है और भोजन आदि की व्यवस्था की जा रही है। डीएम ने बताया कि जिले में वर्तमान तक एक मानव और आठ पशु हानि हुई हैं। टनकपुर और बनबसा की स्थिति से भी सीएम को अवगत कराया। बताया कि पुलिस, एसडीआरएफ, जल और राजस्व पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ के जवान आठ राफ्ट की मदद से राहत और बचाव कार्य कर रहे हैं। एनएच खोलने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। यहां एसपी अजय गणपति, सीडीओ संजय सिंह, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम रिंकू बिष्ट, सौरभ असवाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि एमएस पलड़िया, एनएच आशुतोष आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed