{"_id":"651c48e304ce13bee80efd16","slug":"officers-kept-waiting-for-complainants-on-tehsil-day-champawat-news-c-229-1-shld1009-2350-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: तहसील दिवस में फरियादियों का इंतजार करते रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: तहसील दिवस में फरियादियों का इंतजार करते रहे अधिकारी
Tue, 03 Oct 2023 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 03 Oct 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस में चंपावत में मौजूद अधिकारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। समस्याएं न सुलझने के कारण जिले में तहसील दिवस के प्रति लोगों का मोहभंग होता जा रहा है। ऐसे में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में अधिकारी दिनभर फरियादियों का इंतजार करते रहे। टनकपुर, लोहाघाट, पाटी के तहसील दिवस में कोई फरियादी नहीं पहुंचा, वहीं चंपावत में केवल एक फरियादी ने शिकायत दर्ज करवाई।
चंपावत में तहसीलदार ज्योति धपवाल की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में गड़कोट के ग्राम प्रधान प्रकाश चंद्र नेे नरसिंहडांडा-गुरौली सड़क सुधारने की मांग की जबकि वहां सभी तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। टनकपुर तहसील दिवस में एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। काफी इंतजार के बाद विभागों के अधिकारी लौट गए। नायब तहसीलदार जगदीश गिरि के नेतृत्व में लगे तहसील दिवस में एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। वहां सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी, सिंचाई विभाग के जेई वसीम जावेद अली, एई यूपीसीएल मयंक भट्ट, पालिका के ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी, जल संस्थान के जेई बिपिन चंद्र कलौनी, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजयपाल प्रजापति आदि रहे।