फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Officers inspected and given orders.

Champawat News: साफ पानी का उपयोग करने की दी हिदायत

Sat, 29 Apr 2023 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 29 Apr 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Officers inspected and given orders.
पूर्णागिरि धाम में मन्नत पूरी होने के लिए महिला श्रद्धालु को नारियल का प्रसाद देते पंडित भुवन त - फोटो : पूर्णागिरि धाम में मन्नत पूरी होने के लिए महिला श्रद्धालु को नारियल का प्रसाद देते पंडित भुवन तिवारी। संवाद
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में भैरव मंदिर और आसपास की व्यवस्थाओं का तहसीलदार पिंकी आर्या और भैरव मंदिर क्षेत्र के थाना प्रभारी हरीश प्रसाद ने जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने धर्मशाला, होटल की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण करने के साथ नाले के दूषित पानी का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

गंदे पानी की आपूर्ति के आरोपों का मामला सामने आने के बाद मेला मजिस्ट्रेट सुंदर सिंह ने 27 अप्रैल को 12 धर्मशालाओं के संचालकों को नोटिस दिया है। तहसीलदार ने सफाई प्रबंध को बेहतर करने के निर्देश दिए। कई दुकानों की खाद्य सामग्री घटिया पाए जाने पर उन्हें हटाया गया। श्रद्धालुओं को साफ और ताजा खाना देने के निर्देश दिए गए। किसी भी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

महिला श्रद्धालुओं को दिया नारियल का प्रसाद
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी दर्शन करने उमड़ रहे हैं। बदलते मौसम के बीच ज्यादातर यात्री सुबह और शाम दर्शन कर रहे हैं। दिन के समय गर्मी की वजह से आवाजाही करने वालों की संख्या काफी कम है। शनिवार को करीब ग्यारह हजार श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किए। नारियल का प्रसाद देकर महिलाओं को मन्नत पूरी होने का आशीर्वाद दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed