{"_id":"5820c2c74f1c1ba16fb37544","slug":"offer-water-to-the-rising-sun","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठी पर्व पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठी पर्व पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Mon, 07 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
उगते सूर्य को दिया अर्घ्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। छठ व्रतधारियों ने सोमवार को शारदा स्नानघाट में उदय होते भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर अपना व्रत तोड़ा। पूर्वांचल के प्रमुख पर्व छठ यहां पूर्वांचल के लोगों ने श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है। कार्तिक मास की चतुर्थी से शुरू हुए पर्व पर 24 घंटे से निर्जल व्रतधारियों ने विधि-विधान से रविवार को जहां अस्त होते भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की, वहीं सोमवार की सुबह उदय होते सूर्य की पूजा कर अपना व्रत तोड़ा। व्रतधारी महिलाओं की शारदा घाट में जबरदस्त भीड़ रही।
विज्ञापन
उन्होंने सूर्य को अर्घ्य चढ़ाकर सुख-समृद्वि की कामनाएं की। विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व राज्यमंत्री बीना महराना, भाजपा नेता मदन सिंह महर, सुभाष बगौली, कैलाश गहतोड़ी, पूर्व विधायक केसी पुनेठा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, पूर्व जिला महामंत्री दीपक पाठक, गोविंद सामंत आदि ने भी पूर्वांचल के लोगों को छठ पर्व की बधाई दी। इस दौरान पूर्वांचल महासभा के ठाकुर सुमित सिंह, प्रवीन सिंह, रामायण प्रसाद, अनिल प्रसाद सिन्हा, उदय प्रताप सिंह आदि थे।
विज्ञापन