{"_id":"597a24414f1c1bd9268b48de","slug":"ocho-km-cruz-rematada-en-el-pa-s-rahul-bhatt","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ किमी क्रास कंट्री में अव्वल रहे राहुल भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ किमी क्रास कंट्री में अव्वल रहे राहुल भट्ट
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
सूखीढांग में आयोजित क्रास कंट्री दौड़ के विजेताओं के साथ मुख्य अतिथि विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूखीढांग के श्यामलाताल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के तहत आठ किमी की क्रास कंट्री दौड़ आयोजित की गई। जिसमें 16 से 21 वर्ष के युवकों ने प्रतिभाग किया। दौड़ में राहुल भट्ट पहले, सचिन चौड़ाकोटी ने दूसरे और पंकज चौहान ने तीसरे स्थान पर रहे।
पहले तीन स्थान में आए प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने ट्रैक शूट, पीटी सूज, टी शर्ट, मेडल आदि प्रदान किए। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष में प्रथम स्थान में आने वाले को दस हजार, दूसरे स्थान वाले को पांच हजार तथा तीसरे स्थान वाले को तीन हजार रुपये की धनराशि नकद प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। विधायक ने कहा कि श्यामलाताल क्षेत्र को पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मौके पर राजेश भट्ट, नीरज भट्ट, सूरज चौडा़कोटी, श्याम सिंह, जगदीश प्रसाद, अशोक भट्ट, भूपेंद्र भट्ट, सुंदर सिंह, जीत सिंह आदि उपस्थित रहे।