फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Oath administered under Meri Mati-Mera Desh

Champawat News: मेरी माटी-मेरा देश के तहत शपथ दिलाई

Mon, 14 Aug 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 14 Aug 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Oath administered under Meri Mati-Mera Desh
बनबसा एनएचपीसी में घर घर झंडा अ​भियान के तहत रैली निकालते बच्चे और सीआईएसएफ कर्मी। स्रोत: आयोजक
बनबसा (चंपावत)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम में एनएचपीसी पावर स्टेशन प्रमुख महाप्रबंधक राजिल व्यास ने सभी अधिकारियों और कर्मियों को शपथ दिलाई। सभी ने 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्या डाॅ. आभा शर्मा ने भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से चलाए जा रहे मेरी माटी-मेरा देश के तहत शपथ दिलाई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण कर पौधरोपण किया। डाॅ. मुकेश कुमार, डाॅ. बीएन दीक्षित, डाॅ. शशि प्रकाश सिंह, डाॅ. हेम कुमार गहतोड़ी, डाॅ. सुधीर मलिक, अनिल सिंह राणा, त्रिलोक चंद्र कांडपाल, नरसोनू, अमर सिंह, विनोद कुमार चंद, पार्वती बिष्ट, निकिता चंद के अलावा छात्र छात्राएं थीं।
विज्ञापन

मैक्सटन स्ट्रांग स्कूल में बच्चों ने तिरंगे से स्कूल को सजाकर अमृत वाटिका में पौधरोपण किया। शिक्षक अनुराग, बबीता जोशी, महिमा राना ने सहयोग दिया। स्कूल निदेशक क्लिफ्टन शिप्वे, सचिव युजिन जार्ज के अलावा शिक्षक, शिक्षिकाएं और स्टाफ रहे। देवीपुरा ग्रामसभा में प्रधान दीपक प्रकाश चंद की अध्यक्षता में राष्ट्रगान हुआ। वहां एसएसबी धनुषपुल के सहायक कमांडेंट ललित मोहन डोभाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष राधा चंद, कमला महर, युवक मंगल दल अध्यक्ष दीपक पाठक, भागीरथी चंद, सुरेश उप्रेती आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed