फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   o heera samdhani, mohana mohana

ओ हीरा समधनी, मोहना मोहना मोहना रटी गौ...

Tue, 03 Oct 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Tue, 03 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
o heera samdhani, mohana mohana
बाराकोट के लड़ीधुरा महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
बाराकोट के लड़ीधूरा महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। महोत्सव में पंजाब, हिमाचल के अलावा स्थानीय कलाकार दिलकश प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। सोमवार को सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल एवं विशिष्ट अतिथि एलएस लमगड़िया ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन


देहरादून से महानेत्र समिति गंगा अपार्टमेंट के दल लायक मनमोहन बदानी के नेतृत्व में आए कलाकारों ने ईश वंदना के साथ कार्यक्रमों का श्रीगणेश किया। गायिका रेनू बाला ने-ओ शाहिबा, हाय काकड़ी झिलै मां नून पिसो सिलें मां, बेड़ू पाको बार मासा नारायण काफल पाको चैत मेरी छैला..., गाकर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


गायक मनमोहन बदानी ने-जै मैया दुर्गा भवानी..., लोक गायिका कुसुम नेगी ने-दैंणा होया खोली का गणेशा हो, घास काटूलो ईजू ऊंचा डांडा मां, सासु मेरी झुरी रौली मनै मन मां..., क्षेत्रीय गायक किशोर कांछां और गायिका अंजना बुराठी ने-ओ हीरा समधनी, मोहना मोहना मोहना रटी गौ...आदि की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब और हिमाचल के कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। इस मौके पर लोहाघाट नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, आनंद सिंह ओली, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, नरेश राय, कुंवर प्रथोली, सुरेश ढेक, गोविंद वर्मा आदि मौजूद थे। महोत्सव समिति के अध्यक्ष नगेेंद्र कुमार जोशी, जगदीश जोशी, राजू अधिकारी, लोकमान अधिकारी ने सभी स्वागत किया।

लोकगीत प्रतियोगिता में शिशु मंदिर बाराकोट प्रथम
लड़ीधूरा महोत्सव में विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं जारी हैं। प्राथमिक वर्ग की लोकगीत प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर बाराकोट ने पहला, एलीट चिल्ड्रेन एकेडमी ने दूसरा और अल्पाइन कान्वेंट स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वरिष्ठ वर्ग में विवेकानंद विद्या मंदिर पम्दा ने पहला, केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट ने दूसरा, कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षण में चेतन सिंह अधिकारी, शशांक जोशी, आशीष गोस्वामी, डांस प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में सिमरन जोशी, वैदेही देउपा, प्रियांशी बिष्ट, जूनियर वर्ग में अरमान अधिकारी, काजल जोशी, रौकिब मोहम्मद, सुलेख प्राथमिक वर्ग हिंदी में ऊषा बोहरा, दिपांशु सिंह, मानसी अधिकारी, अंग्रेजी में निहारिका फर्त्याल, मानसी अधिकारी, नेहा बोहरा, सुलेख जूनियर वर्ग की हिंदी में उपासना अधिकारी, सौरभ जोशी, आशीष अधिकारी, अंग्रेजी में वंशिका जोशी, संजना कुंवर, अखिल अधिकारी क्रमश:प्रथम तीन स्थानों पर रहे।


महोत्सव में आनंद चौधरी, किशोर खर्कवाल, लीलाधर जोशी, केदार अधिकारी, दीवान सिंह अधिकारी, सुरेश लाल वर्मा, भूपाल सिंह अधिकारी, गणेश दत्त जोशी आदि सहयोग कर रहे हैं।
 
महोत्सव में आज
सुबह 9 बजे से हाफ मैराथन ओपन और बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़।
सुबह 10 बजे से रस्साकस्सी।
मुख्य आकर्षण : रात्रि देवी जागरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed