{"_id":"628682515b62b4431c3fa312","slug":"nursing-college-will-start-from-this-session-champawat-news-hld4631664127","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सक्लूसिव: इसी सत्र से शुरू होगा चंपावत का नर्सिंग कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सक्लूसिव: इसी सत्र से शुरू होगा चंपावत का नर्सिंग कॉलेज
विज्ञापन
चंपावत का इंटीग्रेटेड नर्सिंग कॉलेज भवन। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। चंपावत जिले में इसी सत्र से एकीकृत नर्सिंग कॉलेज (आईएनसी) शुरू हो जाएगा। अगले चार महीने से एएनएम और जीएनएम की कक्षाओं का संचालन होगा। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इसके संकेत दिए हैं।
चंपावत में 2015 में स्वीकृत आईएनसी की जमीन की तलाश के बाद ताराचौड़ पुनेठी में 2016 से भवन निर्माण का काम शुरू हुआ। 23.62 करोड़ रुपये से बनने वाले कॉलेज भवन में कक्षा भवन, प्रशासनिक भवन और छात्रावास का निर्माण तकरीबन पूरा हो चुका है। 267 छात्र-छात्राओं की क्षमता वाले नर्सिंग कॉलेज का इसी सत्र में संचालन हो जाएगा। इसकी मान्यता के लिए आवेदन किया जा रहा है। इससे छात्र-छात्राओं को नर्सिंग की पढ़ाई के लिए दूसरी जगह नहीं जाना होगा। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि भवन का काम पूरा हो गया है। बिजली, पानी कनेक्शन सहित छिटपुट काम बाकी है। इसके बाद भवन का हस्तांतरण होगा। संवाद
चंपावत का नर्सिंग कॉलेज भवन में पूरा होने को है। पाठ्यक्रम संचालन के लिए भारतीय नर्सिंग परिषद के मानक के अनुरूप पदों का सृजन करने और नर्सिंग कॉलेज के छात्रों को आभ्यासिक प्रशिक्षण दिए जाने के लिए नर्सिंग कॉलेज की संबद्धता राजकीय अस्पताल से किए जाने की प्रक्रिया शासन स्तर पर चलाई जा रही है। कॉलेज की मान्यता की पत्रावली पूरी होने के बाद स्टाफ की तैनाती कर दी जाएगी। चंपावत के नर्सिंग कॉलेज का संचालन 2022-23 सत्र से शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. धन सिंह रावत,
स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखंड।