फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Now travel is too expensive

अब सफर भी हुआ महंगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Now travel is too expensive
गिरीश राम - फोटो : LOHAGHAT
टनकपुर/लोहाघाट (चंपावत)। डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस, रोजमर्रा की खाद्य सामग्री के बाद शनिवार से सार्वजनिक और प्राइवेट वाहनों में सफर करना महंगा हो गया है। चंपावत जिले में रोजाना तीन हजार से अधिक लोग आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन

पहाड़ी जिले चंपावत का अधिकतर हिस्सा पहाड़ी है। टनकपुर को छोड़ समूचे पर्वतीय इलाकों में आवाजाही का एकमात्र जरिया रोडवेज और जीप-टैक्सी हैं। चंपावत-पिथौरागढ़ जिले में बस सेवा के हाल पहले से खस्ता हैं। बसों की फिटनेस की समस्या से लेकर स्टाफ की कमी का खामियाजा भी यात्रियों को भुगतना पड़ता है। अब किराया बढ़ने से रोडवेज यात्रियों पर दोहरी मार पड़ेगी। रोडवेज बसों में 15 प्रतिशत से लेकर 27 प्रतिशत तक की किराया बढ़ोतरी की गई है। वहीं जीप-टैक्सी में भी सफर महंगा हो गया है।
विज्ञापन

रोडवेज बसों के किराये की पुरानी और नई दरें (रुपये में):
लोहाघाट से चंपावत: 30 - 35
लोहाघाट से टनकपुर: 165- 200
लोहाघाट से देहरादून: 710- 820
लोहाघाट से गुरुग्राम: 685- 750
लोहाघाट से दिल्ली: 645- 710
लोहाघाट से ऋषिकेश: 645-755
लोहाघाट से हरिद्वार: 610- 705
लोहाघाट से हल्द्वानी: 305-385
लोहाघाट से रीठा साहिब: 115- 140
किराया बढ़ाने का निर्णय गलत है। एक ओर महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों की तकलीफ बढ़ाई है और अब बसों से लेकर जीप-टैक्सी के किराये में बढ़ोतरी नई मुसीबत बन रही है। किराया वृद्धि वापस ली जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरीश राम, लोहाघाट
आम लोगों की परेशानी से सरकार का कोई सरोकार नहीं है। लोगों की याद केवल चुनाव में आती है। रोजगार के मौके कम हो रहे हैं और अब किराया बढ़ाकर जनता की तकलीफ बढ़ाई जा रही है।
कमल महरा, लोहाघाट।
रेल के अलावा सरकारी बसें ही सहारा होती थी लेकिन अब बसों के किराये में भारी वृद्धि हो गई है। बसों में सुविधाएं बढ़ाने के बजाय किराया बढ़ाने से महंगाई से जूझ रहे लोगों की जेब पर ज्यादा मार पड़ेगी।

जावेद अहमद, टनकपुर।
टनकपुर से बरेली का किराया 140 था और शनिवार को इसमें दस रुपये बढ़ गए। बेतहाशा महंगाई के बीच यात्री किराये में इजाफे से आम लोगों पर दोहरी मार पड़ रही है। इसे वापस लिया जाना चाहिए।
तनुजा देवी, टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed