फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Now there will be no improvement of primary school Gurukholi

Champawat News: अब नहीं होगा प्राथमिक विद्यालय स्कूल गुरुखोली का सुधारीकरण

Tue, 06 Feb 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 06 Feb 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Now there will be no improvement of primary school Gurukholi
चंपावत के गुरखोली प्राथमिक विद्यालय की दीवार में आई दरार। संवाद
चंपावत। जिले के सीमांत क्षेत्र मंच के प्राथमिक विद्यालय गुरुखोली का सुधारीकरण कार्य अब नहीं होगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था को भेजी गई 12 लाख से अधिक की राशि शिक्षा विभाग ने वापस ले ली है। शिक्षा विभाग की ओर से निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय के आसपास की भूमि में भू-धंसाव हो रहा है, इसके बाद विद्यालय का सुधारीकरण नहीं करने का निर्णय लिया गया। अब विद्यालय भवन का निर्माण अन्य जगह किया जाएगा।
विज्ञापन


मंच क्षेत्र के राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय गुरुखोली का 12.46 लाख से सुधारीकरण कार्य होना था। शिक्षा विभाग के अभियंता ने निरीक्षण के बाद पाया कि विद्यालय भवन की भूमि पर भू-धंसाव होने के कारण फर्श और दीवारों में लगातार दरारें पड़ रही है। उन्होंने इसकी जांच रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेजी थी। अभिभावकों ने बताया कि विद्यालय की दीवारों में दरारें पड़ने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। विभाग ने भवन के सुधारीकरण का प्रस्ताव तैयार किया, लेकिन अब भवन सुधारीकरण के लायक नहीं रहा। सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि विद्यालय भू-धंसाव क्षेत्र में है। ऐसे में भवन का सुधारीकरण कार्य नहीं करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों की ओर से दिए गए प्रस्ताव के आधार पर विद्यालय भवन निर्माण के लिए जगह तलाशने का काम किया जाएगा। नए भवन के लिए विधिवत भू-गर्भीय जांच के बाद भूमि का चयन किया जाएगा। इसके बाद शासन को निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed