{"_id":"690a36952d11c808f407aa44","slug":"now-the-circuit-house-will-be-renovated-at-a-cost-of-rs-1141-crore-champawat-news-c-229-1-shld1026-131453-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अब 11.41 करोड़ से होगा सर्किट हाउस का जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अब 11.41 करोड़ से होगा सर्किट हाउस का जीर्णोद्धार
Tue, 04 Nov 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 04 Nov 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में निर्माणाधीन सर्किट हाउस का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी। स्रोत : सूचना विभाग
चंपावत। नगर के सर्किट हाउस के जीर्णोद्धार और विस्तारीकरण कार्य की धनराशि बढ़ा दी गई है। राज्य सरकार से स्वीकृत 8.20 करोड़ की धनराशि को बढ़ाते हुए 11.41 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
सर्किट हाउस विशिष्ट और अतिविशिष्ट अतिथियों के लिए एक आधुनिक सुविधाओं से युक्त, भव्य और सुसज्जित विश्रामगृह के रूप में विकसित किया जाएगा। निर्माण कार्य में भवन की संरचनात्मक मजबूती, भूकंपीय सुरक्षा और पहाड़ी-कुमाऊंनी स्थापत्य शैली का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सीएम कैंप कार्यालय चंपावत के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने सर्किट हाउस के विस्तारीकरण कार्यों का निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।