फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Now passenger trains will run at up to 75 kmph even in fog.

Champawat News: अब कोहरे में भी पैसेंजर ट्रेन 75 किलोमीटर प्रति घंटा तक दौड़ेगी

Fri, 21 Nov 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 21 Nov 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Now passenger trains will run at up to 75 kmph even in fog.
कोहरे में ट्रेनों के सुर​क्षित और संर​क्षित रेल यात्रा के लिए पैसेंजर ट्रेनों में लगे फॉग सेफ ड
टनकपुर (चंपावत)। सर्दी बढ़ने के साथ ही सुरक्षित रेल यात्रा के लिए रेलवे ने तैयारी पूरी कर ली है। रेलवे ने पैसेंजर और मालगाड़ियों में जीपीएस आधारित फॉग सेफ डिवाइस लगा दिया है। इससे ट्रेनें घने कोहरे में भी अधिकतम 75 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकेंगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर की ओर से कोहरे में सुरक्षित ट्रेन संचालन के लिए सभी पैसेंजर और गुड्स ट्रेनों में जीपीएस आधारित फॉग सेफ डिवाइस लगाया गया है। भी प्रकार के सिग्नल पोस्टों पर ल्यूमिनस स्ट्रिप लगाई गई है। सिग्नल साइटिंग बोर्ड पर लाइन मार्किंग कराई गई है। समपारों पर लगे बैरियर पर ल्यूमिनस स्ट्रिप लगाई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोहरे के दौरान सुरक्षित, संरक्षित और अपेक्षाकृत तेज ट्रेन संचालन में आधुनिक जीपीएस आधारित फॉग सेफ डिवाइस महत्वपूर्ण है। इस डिवाइस के उपयोग में आने के पहले कोहरे के दौरान अधिकतम गति 60 किमी प्रति घंटा तक थी। अब फॉग सेफ डिवाइस के लग जाने के बाद अधिकतम गति 75 किमी प्रति घंटा हो गई है। इस डिवाइस से आगामी सिग्नल की जानकारी लोको पायलट को मिलती रहती है। इससे एक लाभ यह भी मिला है कि अब फॉग सिग्नल मैन भेजने की आवश्यकता भी खत्म हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed