{"_id":"5a83130d4f1c1bca798b96f3","slug":"now-border-village-youth-will-learn-the-cooking-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सीमांत क्षेत्र के युवा सीखेंगे समोसा और कचौड़ी बनाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सीमांत क्षेत्र के युवा सीखेंगे समोसा और कचौड़ी बनाना
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पकोड़े बेचने को रोजगार से जोड़ने संबंधी बयान ने पूरे देश में राजनीतिक बहस छेड़ दी है। यह राजनीतिक बयानबाजी क्या असर दिखाती है यह तो आने वाले समय में स्पष्ट हो ही जाएगा, लेकिन चंपावत जिले में भारतीय स्टेट बैंक की ओर से संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जिले के सीमांत क्षेत्र के युवाओं को समोसा और कचौड़ी आदि बनाने का प्रशिक्षण दिए जाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम (बीएडीपी) के तहत सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले 18 से 45 आयु वर्ग के युवक-युवतियों को पाककला का 15 दिनी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक जनार्दन चिलकोटी के अनुसार मार्च माह के प्रथम सप्ताह से प्रस्तावित पाककला प्रशिक्षण के तहत प्रतिभागियों को दही पूरी, पानी पूरी, पाव-भाजी, समोचा, कचौरी, टिक्की, दही भल्ले, छोले भटूरे, वेजिटेबल-पुलाव, कर्ड राइस, फ्राइड-राइस, नूडल्स, चाउमीन, मोमोज, बर्गर, पिज्जा, सैंडविच, स्प्रिंग रोल, मंचूरियन, डोसा, इडली आदि व्यंजनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 15 फरवरी तक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
निशुल्क दिया जाएगा प्रशिक्षण
चंपावत। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से प्रतिभागियों को निशुल्क 15 कुकिंग प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्थान के निदेशक ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी संस्थान की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के बाद मिल सकेगा बैंक ऋण
चंपावत। जिला लीड बैंक अधिकारी आनंद सिंह रावत ने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत बैंक ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।