फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Notice served to two accused of helping smack smuggler

Champawat News: स्मैक तस्कर की मदद करने के दो आरोपी को कराया नोटिस तामील

Fri, 31 Jan 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 31 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Notice served to two accused of helping smack smuggler
चंपावत। पुलिस ने गिरफ्तार प्रभात जोशी उर्फ पप्पू को स्मैक तस्करी में मदद करने वाले दो अभियुक्तों को धारा 35(3) बीएनएसएस का नोटिस तामील कराया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के आंबेडकर तिराहा, ढकना रोड के पास चंपावत पुलिस और एसओजी टीम ने बाइक सवार स्मैक तस्कर प्रभात जोशी निवासी छतार कुलेठी को 11.59 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। न्यायालय की ओर से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लोहाघाट लॉकअप में निरुद्ध किया गया है। पूछताछ में उसने चंपावत और लोहाघाट निवासी कई संदिग्ध व्यक्तियों की ओर से उससे स्मैक खरीदने और उसके लिए कार्य करने की बात बताई थी। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कोतवाली चंपावत पुलिस ने शुक्रवार को चंपावत निवासी कुलदीप जोशी उर्फ फरिश्ता उर्फ विजय जोशी निवासी ग्यालीशेरान मोहल्ला और विनय जोशी निवासी छतार को धारा 35(3) बीएनएसएस नोटिस तामील कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed