{"_id":"6217c8f4fef1ac1a5b59c7e8","slug":"notice-of-mmc-for-mla-tanakpur-news-hld4546753142","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीकॉप्टर के दुरुपयोग पर विधायक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीकॉप्टर के दुरुपयोग पर विधायक को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। चंपावत के निर्वाचन अधिकारी एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बुधवार को हेलीकॉप्टर के दुरुपयोग पर भाजपा प्रत्याशी को चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन का बृहस्पतिवार को नोटिस भेजा है। ककनई जीप हादसे के हताहतों के परिवार को सांत्वना देने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से हेलीकॉप्टर से ककनई पहुंचे थे।
इसके लिए सीएम ने निर्वाचन आयोग से बाकायदा अनुमति ली थी लेकिन यह हेलीकॉप्टर सीएम को उतारने के बाद ककनई से ईंधन भरने गया लेकिन वापसी में विधायक और चंपावत से भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी इस हेलीकॉप्टर से आए।
टनकपुर निवासी अंकित सिंह राजपूत ने बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन भेज इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी। डीएम विनीत तोमर ने कहा कि आरओ ने विधायक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
डीएम का कहना है कि अनुमति लिए बगैर हेलीकॉप्टर के उपयोग पर एफआईआर दर्ज करा हेलीकॉप्टर के पायलट के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए नागरिक उड्डयन विभाग को लिखा जाएगा। इस संबंध में विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी से संपर्क नहीं हो सका।