{"_id":"59ee28224f1c1b60678b6ff0","slug":"notice-given-for-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमिधरों को प्रतिकर भुगतान के लिए नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमिधरों को प्रतिकर भुगतान के लिए नोटिस जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या नौ में टनकपुर से घाट तक टू लेन बनाने की कवायद तेज हो गई है। एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि राजमार्ग को टू लेन बनाने के लिए चंपावत, लोहाघाट एवं बाराकोट तहसीलों के विभिन्न ग्रामों की प्रभावित होने वाली भूमि के नोटिस के प्रकाशन के पश्चात प्रभावित होने वाले काश्तकारों, भूमिधरों को प्रतिकर भुगतान के लिए तामिली नोटिस जारी कर दिए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतिकर वितरण की कार्रवाई समय से पूर्ण करने के लिए राजस्व टीमों का गठन कर उन्हें क्षेत्र आवंटित कर दिए गए हैं। उन्होंने प्रभावित होने वाले व्यक्तियों से कहा है कि प्रतिकर प्राप्त करने के लिए राजस्व टीम को दो पासपोर्ट साईज फोटो, एक रसीदी टिकट, आधार नंबर, बैंक पासबुक, फोटो पहचान पत्र की छायाप्रति, बैंक का आईएफएससी कोड, शपथ पत्र, नवीन खसरा-खतौनी की प्रति व तहसीलदार द्वारा जारी हिस्सा प्रमाण-पत्र व अदेयता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं।
उन्होंने बताया है कि डोला, कांडा व कोट अमोड़ी के लिए 26 अक्तूबर को अमोड़ी और स्वांला में 27 व 28 अक्तूबर को, 30 और 31 अक्तूबर को धौन में, एक नवंबर को दियूरी में, दो नवंबर को छीड़ापानी में, एक से तीन नवंबर तक खूनाबोहरा में, 26, 27 और 28 अक्तूबर को क्रमश: बंतोली, मल्ला बापरू व गुमौद में शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा 30 व 31 अक्तूबर को खोलासुनार व गुरनासंतोला में, दो व तीन नवंबर को बाराकोट भारतोली में, चार नवंबर को सिंगदा में राजस्व टीमें शिविर लगाएंगी।