फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Non networking area are not able to study online

नॉन नेटवर्किंग एरिया में नहीं हो पा रही ऑनलाइन पढ़ाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
Non networking area are not able to study online
अमर उजाला ब्यूर, चंपावत। चंपावत जिले में उच्च शिक्षा के करीब 30 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लॉकडाउन की वजह से कक्षाओं के बंद होने से इस विकल्प को अपनाया तो गया, मगर कई जगहों में मोबाइल नेटवर्क न होने या बेहद कमजोर नेटवर्क होने से दिक्कत आ रही है। जिले के चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर, बनबसा, अमोड़ी, देवीधुरा व पाटी में राजकीय डिग्री कॉलेजों में कुल 4211 छात्र-छात्राएं हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों में ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू कराया है। नोडल अधिकारी व चंपावत डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राधेश्याम भट्ट का कहना है कि अधिकांश जगह ऑनलाइन कक्षाएं ठीक से चल रही है, मगर कई स्थानों में मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं होने से मुश्किल हो रही है। अलबत्ता ऑफलाइन शिक्षण के जरिए इसकी भरपाई की कोशिश की जा रही है। इधर छात्रों का कहना है कि उन्हें 7 मई को ऑनलाइन एसाइनमेंट देकर 9 मई तक ऑनलाइन जमा करने को कहा गया है, जो नेटवर्किंग दिक्कत की वजह से बेहद कठिन होगा। छात्रों ने एसाइनमेंट जमा करने की तिथि बढ़ाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed