फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   no roadways bus adda in banabasa

Champawat News: रोडवेज बस अड्डे को तरस रहा बनबसा

Sat, 19 Aug 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 19 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
no roadways bus adda in banabasa
18tnpbnb03p  बनबसा में होटलों के आगे खड़े रोडवेज वाहन। श्रोत: संवाद
बनबसा (चंपावत)। चंपावत जिले के अलावा नेपाल सीमा के प्रवेश द्वार पर बसे बनबसा में रोडवेज का बस अड्डा नही है। रोडवेज बस सड़क किनारे आड़ी तिरछी खड़ी रहती हैं। इससे आवागमन करने वालों को कई तरह की परेशानियां होती हैं। होटलों के आगे खड़ी रोडवेज बस से कई बार जाम तक लग जाता है।
विज्ञापन


नेपाली यात्रियों के कारण रोडवेज के टनकपुर क्षेत्र की अच्छी आय देने वाले बनबसा में रोडवेज का बस अड्डा बनाने की पहल नहीं की गई है। रोडवेज प्रशासन ने अब तक यात्रियों की सुविधा का ध्यान नही रखा। राज्य बनने के बाद भी यहां रोडवेज बस अड्डा नही बन सका। सुविधा के नाम पर यहां एक टिनशेड है जिसे तत्कालीन डीएम अमित नेगी ने बीएडीपी मद से बनवाया था।
विज्ञापन

आरएम पवन मेहरा ने बताया कि बनबसा में बस अड्डे के लिए पूर्व में भेजा गया प्रस्ताव कुछ तकनीकी खामियों के चलते निरस्त हो गया था। नया प्रस्ताव कमेटी के अधिकारियों के हस्ताक्षर बाद शासन को भेजा जा रहा है। बनबसा प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि इन दिनों बरसात के चलते प्रतिदिन 18 से 23 हजार रुपये के टिकटों की बिक्री हो रही है जबकि अन्य समय प्रतिदिन ढाई लाख रुपये तक टिकट बिकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed