{"_id":"61e459dfad27d6387f3117d0","slug":"no-road-in-kharahi-village-champawat-news-hld451142867","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन किमी सड़क बन जाए तो संवरे तीन हजार लोगों की किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन किमी सड़क बन जाए तो संवरे तीन हजार लोगों की किस्मत
विज्ञापन
पाटी के खरही गांव में रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। सड़क सुविधा से वंचित विकासखंड पाटी के खरही गांव के लोगों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा दिया है। ग्रामीणों ने जन प्रतिनिधियों और प्रशासन पर उनकी अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मांग कर वह थक चुके हैं। न जनप्रतिनिधि उनकी सुन रहे हैं और न ही प्रशासन। तो आखिर वह वोट क्यों और किसे दें। ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव से पहले कम से कम मतदान स्थल तक ही सड़क निर्माण की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत खरही में करीब 950 मतदाता पंजीकृत हैं, लेकिन पोलिंग बूथ तक पहुंचने के लिए कोई सड़क सुविधा नहीं है। उनका कहना है कि गांव में प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल, पंचायत घर, श्रीकृष्ण लीला मंच, आंगनबाड़ी केंद्र, प्रसिद्ध बेेलेश्वर महादेव मंदिर है। इसके बावजूद भी उनके यहां सड़क का न होना क्षेत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
ग्रामीणों का कहना है कि भिंगराड़ा से दुदनापानी, चंपाधार, पंचायत भवन, बेलेश्वर महादेव मंदिर तक सड़क आसानी से पहुंच सकती है। यहां चार फुट चौड़ा पैदल रास्ता है, इसे चार फुट और चौड़ा कर सड़क बन सकती है। ग्रामीणों ने विकास के नाम पर खरही की अनदेखी का भी आरोप लगाया है। बैठक में ग्रामीण नवीन नाथ, ध्यान सिंह, रघुवर सिंह, जोत सिंह, गोविंद शर्मा, नवीन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
तीन किमी सड़क से तीन हजार लोगों को मिलती सुविधा
चंपावत। जिले के बाराकोट विकासखंड के ढुंगा जोशी ग्राम पंचायत के लिए तीन किमी सड़क का निर्माण किया जाए तो क्षेत्र की तीन हजार से अधिक की आबादी को सुविधा मिल सकेगी। विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी बाराकोट-कोठेरा सड़क को ढुंगा जोशी राजस्व ग्राम तक बनाने की मांग मुखर हो रही है। उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया तो ग्रामीण विधानसभा चुनाव का बहिष्कार भी कर सकते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत की तीन किमी भूमि पर सड़क का निर्माण कर उसे बाराकोट-कोठेरा सड़क से जोड़ देने से हजारों की आबादी को लाभ पहुुंचेगा। सड़क सुविधा न मिल पाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश जोशी, कैलाश जोशी, कमल जोशी, हरीश जोशी आदि ने सड़क जल्द बनाने की मांग की है।